ब्रेकिंग
Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई

बिहार में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, मुजफ्फरपुर में मुर्गियों के बाद मरे कौवे और कबूतर

MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा लिया है और अब बिहार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है.

बिहार में बर्ड फ्लू का मंडराया खतरा, मुजफ्फरपुर में मुर्गियों के बाद मरे कौवे और कबूतर
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा लिया है और अब बिहार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है.  मुजफ्फरपुर में बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत के बाद कौवे और कबूतर मरे हुए मिले हैं. जिसके बाद अब यह चर्चा है कि राज्य के अंदर भी बर्ड फ्लू ने एंट्री ले ली है. 

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया और जयतपुर इलाके में कौवा और कबूतर के साथ-साथ मुर्गियां मृत पाई गई हैं. जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. लोग इसे बर्ड फ्लू का असर मान रहे हैं. 

इसकी जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. मरे हुए पक्षियों का सैंपल एकत्र किया जा रहा है. वहीं उनके डेड बॉडी को पूरे एतिहात के साथ जमीन में गाड़ दिया गया है. बता दें कि बिहार में अभी बर्ड फ्लू के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिर लोग अभी से ही इसे लेकर सजग हैं.  लोगों ने अभी से ही चिकन, अंडा को लेकर परहेज करना शुुरू कर दिया है.