ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार में मानसून की एंट्री, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में वैसे तो मॉनसून की एंट्री के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। लेकिन, गर्मी से बुरी तरह तप रहे पटना, आरा, बक्सर, गया, जहानाबाद समेत कई जिलों में बारिश ने मौसम को प

बिहार में मानसून की एंट्री, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 PATNA : बिहार में वैसे तो मॉनसून की एंट्री के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। लेकिन, गर्मी से बुरी तरह तप रहे पटना, आरा, बक्सर, गया, जहानाबाद समेत कई जिलों में बारिश ने मौसम को पलट दिया है। तपती-चुभती-जलती गर्मी की जगह ठंडी हवाओें के झोंके ने ले ली है।


वहीं उत्तर बिहार के किशनगंज में जबरदस्त बारिश हुई। इसके अलावा सारण, सिवान, वैशाली, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से मॉनसून की पुष्टि का इंतजार है।


मौसमविदों के मुताबिक पटना समेत कई जिलों में हुई बरसात प्री मॉनसून की बारिश है। हालांकि आईएमडी ने खबर लिखे जाने तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की थी कि बिहार में मॉनसून प्रवेश कर चुका है।


लेकिन जो लक्षण दिख रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिहार में मौसम की रानी मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं देर रात से सुबह तक हुई बारिश के बाद आखिरकार शहरी घरों में चल रहे एसी-कूलर को आराम मिल गया।


उधर, दक्षिण बिहार के जिलों पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 21 से 25 जून तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में 21 से 23 जून तक कुछ जगहों पर और फिर 24-25 जून को अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।