ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

बिहार में लोहार जाति एसटी की सुविधा से बाहर, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार में लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी की सुविधाएं नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लोहार जाति को दी गई अनुसूचित जनजाति की

बिहार में लोहार जाति एसटी की सुविधा से बाहर, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी की सुविधाएं नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लोहार जाति को दी गई अनुसूचित जनजाति की सुविधाओं को खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में सभी विभागों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, सभी आयोग और अन्य कार्यालयों को लेटर लिखा है।


आपको बता दें कि बिहार में लोहार जाति को साल 2016 में अत्यंत पिछड़े वर्गों की सूची से हटाकर अनुसूचित जनजाति यानी एसटी का दर्जा दिया गया था। लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने के साथ अन्य सुविधाएं भी देने के आदेश दिये गए थे। 


यह मामला सुप्रीम कोर्ट में गया था। 21 फरवरी 2022 को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के साल 2016 के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति की तरह सुविधाएं दी गई थी। इसी आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। अब पहले की तरह ही लोहार जाति को राज्य में अत्यंत पिछड़े वर्गों को मिलने वाली आरक्षण समेत दूसरी सभी सुविधाएं मिलेंगी।