ब्रेकिंग
महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है

बिहार में लगातार नीचे जा रहा है पारा, अगले 72 घंटे तक बारिश जारी रहेगी

PATNA : बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिल्कुल ठंडा हो चला है। राज्य में लगातार अधिकतम तापमान नीचे जा रहा है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान घटकर 29.9 डिग्री पर ज

बिहार में लगातार नीचे जा रहा है पारा, अगले 72 घंटे तक बारिश जारी रहेगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिल्कुल ठंडा हो चला है। राज्य में लगातार अधिकतम तापमान नीचे जा रहा है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान घटकर 29.9 डिग्री पर जा पहुंचा। लोगों को अक्टूबर के शुरुआती दिन ही ठंड का एहसास हुआ। लगातार हो रही हल्की बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तेज हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 72 घंटे तक बिहार में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। 


शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो 20 अगस्त के बाद सबसे कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पटना के अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी जबकि दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में ब्लू अलर्ट की जानकारी दी गई है। 


पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मिलीमीटर बारिश हुई है. 7 अक्टूबर को मानसून की विदाई होने वाली है और इस दौरान राज्य में 55 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश शेखपुरा और बरबीघा के इलाके में दर्ज की गई. शेखपुरा में 145 मिलीमीटर, बरबीघा में 138 मिलीमीटर जबकि शेखपुरा के अरयारी में 178 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पूर्वानुमान में बताया गया है कि 3 अक्टूबर के बाद बारिश में कमी आएगी. फिलहाल उत्तर पश्चिम झारखंड और बिहार के आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से 2 दिनों तक के बारिश से जारी रहेगी. 

टैग्स