ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

छोटा कद बड़ा हौसला.. बिहार में जब मैट्रिक की परीक्षा देने सेंटर पहुंचा बौना, बन गया आकर्षण का केंद्र

BETTIAH : बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू हो गई है. छात्र उत्साह से परीक्षा देने पहुंच रहे हैं. गुरुवार को परीक्षा का पहला दिन था. बेतिया में एक ऐसा छात्र परीक्षा देन

छोटा कद बड़ा हौसला.. बिहार में जब मैट्रिक की परीक्षा देने सेंटर पहुंचा बौना, बन गया आकर्षण का केंद्र
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू हो गई है. छात्र उत्साह से परीक्षा देने पहुंच रहे हैं. गुरुवार को परीक्षा का पहला दिन था. बेतिया में एक ऐसा छात्र परीक्षा देने पहुंचा जो आकर्षण का केंद्र बन गया. दरअसल, बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में एक छोटे कद का छात्र परीक्षा देने जब केंद्र पहुंचा तो लोग अचंभित और उत्साहित होकर उसे देखने लगे. उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.


बता दें कि इस छोटे कद के परीक्षार्थी का नाम शमशेर अंसारी है. जो नरकटियागंज हाई स्कूल का छात्र है. गुरुवार को वह मैट्रिक की परीक्षा देने बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज पहुंचा था. कॉलेज के सीएस राजेश कुमार वर्मा ने शमशेर अंसारी का सहयोग करते हुए खुद उसके सीट तक पहुंचाया. उससे पहले उसकी जांच भी की गई. केंद्र पर मौजूद लोगों ने उसकी पूरी सहायता भी की.


समशेर अंसारी का कद छोटा था पर उसके हौसले बुलंद थे. लोग उसे अजूबा की तरह देख रहे थे पर वह अपने में मगन चलता जा रहा था. बौने कद के शमशेर  को देखने और उससे बात करने के लिए परीक्षा केंद्र पर छात्र काफी उत्सुक दिखे. कॉलेज के सीएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया की सरकार की समावेशी शिक्षा के तहत किसी भी दिव्यांग और बौना को पढ़ने लिखने और परीक्षा में भाग लेने का अधिकार है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता