ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग: सरकार ने कई को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखिए.. पूरी लिस्ट

PATNA: बिहार में एक बार फिर सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई आईएएस अधिकारियों का विभाग बदल दिया है और उनकी नए विभागों में पोस्टिंग कर दी है। वहीं कई अधिकारियों को विभागों का अत

बिहार में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग: सरकार ने कई को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखिए.. पूरी लिस्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई आईएएस अधिकारियों का विभाग बदल दिया है और उनकी नए विभागों में पोस्टिंग कर दी है। वहीं कई अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।


सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी और कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल परिवहन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी वित्त विभाग के सचिव दीपक आनंद का ट्रांसफर कर दिया है। दीपक आनंद को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।


भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी और नगर विभाग एवं आवास विभाग की सचिव डॉ.आशिमा जैन का तबादला कर दिया है। उन्हें वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही आशिमा जैन को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2008 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्य परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।


इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के आईएएस और गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को अगले आदेश तक जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन निभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2021 बैच के आईएएस अधिकारी और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी को तबादला कर दिया गया है। उन्हें छपरा सदर को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ लक्ष्मण तिवारी को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति एवं धारा 163 में निहित शक्तियां प्रदान की गई हैं।


बिहार में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग: सरकार ने कई को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखिए.. पूरी लिस्ट


बिहार में IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग: सरकार ने कई को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखिए.. पूरी लिस्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें