ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार में हो रही हत्याओं पर बोले जीतन राम मांझी.. अधिकांश हत्याएं राजनीति से प्रेरित होती हैं

AURANGABAD : किसी भी व्यक्ति की हत्या एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही है वह राजनीतिक प्रायोजित है। यह बात औरंगाबाद के मदनपुर पहुंचे हिंदुस्तानी

बिहार में हो रही हत्याओं पर बोले जीतन राम मांझी.. अधिकांश हत्याएं राजनीति से प्रेरित होती हैं
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : किसी भी व्यक्ति की हत्या एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही है वह राजनीतिक प्रायोजित है। यह बात औरंगाबाद के मदनपुर पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहकर जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी। 


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से वोट अपील करने आए थे।इसी बीच बिहार में हो रही हत्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा दिया कि अधिकांश हत्याएं न सिर्फ राजनीति से प्रेरित होती है बल्कि इसमें जातीय संघर्ष भी है। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि यह वह भी मानते है कि ऐसा कुछ खेल बिहार में चल रहा है। लेकिन बिहार की सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।


गौरतलब है कि रविवार 4 अप्रैल को बिहार विधान परिषद का चुनाव है और इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित कराने के लिए राज्य के बड़े नेताओं का औरंगाबाद में प्रतिदिन दौरा जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मांझी औरंगाबाद के मदनपुर आए थे।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता