ब्रेकिंग
वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी

बिहार में बड़ा हादसा : सड़क किनारे खड़े कल्टीवेटर से टकराया टेम्पो, किशोर की मौत

BAGAHA : इस वक्त खबर बिहार के बगहा से आ रही है जहां सोमवार की सुबह एक एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे कल्टीवेटर( खेत जुताई का उपकरण) से टकरा गयी. इस घटना में एक क

बिहार में बड़ा हादसा : सड़क किनारे खड़े कल्टीवेटर से टकराया टेम्पो, किशोर की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : इस वक्त खबर बिहार के बगहा से आ रही है जहां सोमवार की सुबह एक एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे कल्टीवेटर( खेत जुताई का उपकरण) से टकरा गयी. इस घटना में  एक किशोर की मौत को गयी. स्थानीय लोगों ने टेंपो और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. 


यह हादसा बगहा एन एच 727 पर सिसवनिया चौक का है. मृतक की पहचान सिसवनिया गांव 16 साल के पवन कुमार के रुप में हुई है. बताया जा रहा है ट्रैक्टर से खेत जोतने वाला उपकरण कल्टीवेटर सड़क के किनारे रखा था. सुबह की वक्त किशोर उसी पर बैठा था, तभी लौरिया से बगहा की तरफ जा रही टेंपो अनियंत्रित होकर टकरा गयी. टेंपो की रफ्तार इतनी तेज थी कि कल्टीवेटर से टकराने के बाद टेंपो बिजली के पोल से भी टकराई. टक्कर मारने के बाद ड्राइवर टेंपो लेकर भागने लगा. 


ग्रामीण खदेड़कर टेंपो और ड्राइवर को पकड़ा. फिर उसी टेंपो से किशोर को लौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक इसी वर्ष 10th का परीक्षा पास किया था. लौरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि टेंपो को जब्त कर थाना परिसर में लगाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. टेम्पों ड्राइवर की पहचान बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बिकाऊ पासवान के पुत्र दीपक पासवान के रूप में हुई है. 

टैग्स