ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में सियार का आतंक: दो लोगों को फिर बनाया निशाना, इलाके में दहशत

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सियार के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। सियार को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। गोल्डन जैकाल लगातार रात के अंधेरे में लोगों को निशाना

बिहार में सियार का आतंक: दो लोगों को फिर बनाया निशाना, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सियार के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। सियार को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। गोल्डन जैकाल लगातार रात के अंधेरे में लोगों को निशाना बना रहा है। मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों में इसे लेकर लोग काफी डरे सहमें हैं। ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बांध के पास की है जहां सियार ने दो लोगों पर हमला बोल दिया।


 सियार के हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। सियार के हमले से दोनों के परिजन भी काफी दहशत में हैं। रात में घर से बाहर निकलने से लोग डर रहे हैं। पूरे गांव में सियार के आतंक की चर्चा हो रही है। बता दें कि विगत कुछ दिन पहले ही कुढ़नी प्रखंड के मधोपुर सुस्ता गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति पर सियार ने हमला किया था। इस दौरान वो इतना घायल हो गया कि काटकर उंगली निकालनी पड़ गयी। 


उससे पहले उसी क्षेत्र में सियार लगातार कई जोड़ो लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। विगत कुछ दिनों पहले कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में दो सियार की मौत गाड़ी के ठोकर हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब जिले के शहरी क्षेत्र अहियापुर में भी सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें