ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में टोटल लॉकडाउन, 31 जुलाई तक लागू रहेगी पाबंदी

PATNA :बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नीतीश सरकार ने बिहार में एक बार फिर से लॉक डाउन करने का फैसला किया है. कोरोना की रोकथाम को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नीतीश सरकार ने बिहार में एक बार फिर से लॉक डाउन करने का फैसला किया है. कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है. जिसके बाद अब बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक  टोटल लॉकडाउन रहेगा. 

फर्स्ट बिहार झारखंड ने सोमवार को ही इस बात की उम्मीद जताई थी कि बिहार में लॉकडाउन किया जा सकता है और अब सरकार ने इस संबंध में फैसला ले लिया है. सरकार ने जो फैसला लिया है लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य पर रोक नहीं होगी, बाकी सभी सेक्टर में पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा.


बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण को लेकर सरकार ने सूबे में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है.  क्योंकि कि पिछले कुछ दिनों के रिकार्ड में देखा जाये तो भारी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं. सीएम आवास से लेकर डिप्टी सीएम के आवास तक कोरोना ने दस्तक दे दिया है. इतना ही नहीं बीजेपी के 75 नेता और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गए हैं.  ऐसे में राज्य सरकार ने  बड़ा फैसला लेते हुए फिर से लॉकडाउन किया गया है.