ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बाढ़ का कहर, डूबने से मां-बेटी समेत 26 की गई जान

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है, लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और कई लोगों की हर दिन डूबने से मौत हो रही है. मंगलवार को उत्तर बिहार में बाढ़ और पानी भरे गड्ढों में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है, लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और कई लोगों की हर दिन डूबने से मौत हो रही है. मंगलवार को उत्तर बिहार में बाढ़ और पानी भरे गड्ढों में डूबने से 26 लोगों की मौत हो गई. 

मुजफ्फरपुर में अलग-अलग हादसों में नौ लोग डूब गये तो वहीं पूर्वी चम्पारण में डूबने से 11 लोगों की जान चली गई. समस्तीपुर और दरभंगा में भी डूबने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई.
 
पूर्वी चम्पारण के संग्रामपुर में अमीचन्द स्वर्णकार, सोनालाल मुखिया , तेतरिया में ढोढ़ाई बैठा, ताजपुर सरैया के ताहिर मियां,  हनुमान नगर के बबलू कुमार और पताही के रामपुर मनोरथ गांव में विकास गिरि की बाढ़ी की पानी में डूबने से मौत हो गई. वहीं तुरकौलिया मन में डूबने सेराज आलम(13) और सुगौली की माली पंचायत के बेल टोला गांव में शौच के लिए निकले किशुन सहनी की डूबने से  मौत हो गयी.मुजफ्फरपुर में डूबने से मां-बेटी समत  छह लोगों की मौत हो गई. मीनापुर में दो लोगों, सकरा में वैशाली की मां-बेटी और मनियारी के कदाने नदी में छात्र बह गया.