ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, घर बैठे होगा काम

DESK : अब बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से बेहद आसान हो गया है. परिवहन विभाग ने अब लर्निंग लाइसेंस के लिए शुल्क जमा करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है.लर्न

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, घर बैठे होगा काम
Anamika
2 मिनट

DESK : अब बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से बेहद आसान हो गया है. परिवहन विभाग ने अब लर्निंग लाइसेंस के लिए शुल्क जमा करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है.

लर्निंग लाइसेंस के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, ऑफलाइन की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद कर दी गई है. स्लॉट बुक होते ही लर्निंग लाइसेंस के लिए 740 रुपये जमा करने पर जांच परीक्षा के लिए अपनी सुविधा के अनुसार डेट मिल रही है. 

डेट के अनुसार अब आपको जिला परिवहन कार्यालय में ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आना होगा. 10 मिनट में यातायात नियमों से जुड़े 10 सवालों का जवाब देना होगा. पर पास होने के लिए छह सवाल सही होने चाहिए. लर्निंग लाइसेंस टेस्ट का परिणाम आने के बाद सर्टिफिकेट प्रिंट के लिए आवेदकों को अब जिला परिवहन कार्यालय में बैठकर देर तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है. घर बैठे भी लर्निंग लाइसेंस का सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकते हैं.

लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में पास होने के बात तुरंत डिजिटल अप्रूव हो जा रहा है और घर बैठे मोबाइल नंबर पर लाइसेंस नंबर मिल जाता है. इस बारे में परिवहन विभाग का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल करने के लिए ये सारी व्यवस्था की जा रही है.