ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नालंदा में एक डॉक्टर को हुआ कोरोना, इलाके में मचा हड़कंप

NALANDA : कोरोना संकट की महामारी के बिहार में यह हालात अब बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है. नालंदा

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

NALANDA : कोरोना संकट की महामारी के बिहार में यह हालात अब बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है. नालंदा के एक शख्स ने दुबई से आकर अब तक 6 लोगों को संक्रमित किया है. जिसमें 5 लोग नालंदा के बिहारशरीफ के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति पटना जिले का रहने वाला है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह नालंदा के बिहारशरीफ इलाके का रहने वाला है. जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. यह व्यक्ति भी नालंदा के मरीज के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुआ है. दुबई से लौटने वाला यह मरीज अब तक नालंदा के 5 और पटना के एक मरीज को संक्रमित कर चुका है. जिसमें बिहारशरीफ अस्पताल के पीएचसी प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि यह शख्स 40 साल का है. इसके कारण ही उसके परिवार में कोरोना तेजी से फैला है. पत्नी, भाई की पत्नी, पिता और ससुर के अलावा इसके पीएचसी के डॉक्टर को भी संक्रमित किया है. संजय कुमार की ने बताया कि नालंदा में 17 साल, 25 साल, 35 साल, 40 साल, 55 साल और 60 साल के कुल 6 मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही पटना के 60 साल के एक व्यक्ति भी इसी पॉजिटिव केस के कारण संक्रमित पाए गए हैं.


बिहार में अब तक कुल 87 मरीज सामने आये हैं. जिसमें 2 लोगों की मौत भी हुई है. मुंगेर और वैशाली जिले के रहने वाले दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए यह बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 6240 कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट भेजे गए हैं.


बिहार में सीवान के 17, मुंगेर के 6, पटना के 5, गया के 4, गोपालगंज के 3, नालंदा के 2, बेगूसराय, नवादा, सारण, लखीसराय और भागलपुर के एक-एक मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बिहार में अब तक 10130 सैंपल जांच किये गए हैं, जिसमें  87 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. सूबे में 302 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं.


खाजपुरा इलाका सील
पटना में शनिवार को महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल खाजपुरा इलाके को सील कर दिया गया है. 3 किलोमीटर के एरिया को अब सील कर सेनेटाइज किया जायेगा. घर-घर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके साथ ही प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि महिला कितने लोगों के संपर्क में आई है. उनकी तलाश की जा रही है. जितने लोगों के संपर्क में यह महिला आई है,  उनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जायेगा.


कई बीमारियों से पीड़ित है महिला
पटना एम्स प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला की उम्र 32 साल है. यह महिला कई बीमारियों से पीड़ित है. 17 अप्रैल को ही महिला को एम्स में भाटी कराया गया है. इसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इस महिला को खांसी, बुखार, बदन दर्द और चेस्ट पेन की शिकायत है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता