ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

DARBHANGA NEWS : बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

DRABHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा

DARBHANGA NEWS :  बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DRABHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा काकरघाटी-शीशो नई रेल लाइन पर गोपालपुर गांव के पास हुई है। तीनों महिलाएं रेलवे ट्रैक पर शौच करने के लिए बैठी हुई थीं, तभी अचानक इंजन आया और वे उसकी चपेट में आई गईं। तीनों महिलाएं गोपालपुर गांव की रहने वालीं थीं और आपस में रिश्तेदार (गोतनी) थीं।


वहीं, इस घटना को लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतकाओं में गोपालपुर निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र रामबाबू की पत्नी बबीता, श्याम बाबू की पत्नी ममता और राम लगन उर्फ रामू की पत्नी देवकी शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया है। इसके साथ ही परिजनों को भी इसकी सुचना दी गई। उसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। 


दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुखिया राजकुमार दास ने भी रेल इंजन से कटकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत होने की पुष्टि की है। बताया गया कि इस रेल लाइन पर रेलवे के वरीय अधिकारियों ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। 


इसमें मिली गड़बड़ियों को मोटर वैगन से दुरुस्त किया गया। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद  इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल शुरू हुआ। इलेक्ट्रिक इंजन बेला गुमटी की ओर से जैसे ही गोपालपुर पहुंचा कि तीनों महिलाएं चपेट में आ गईं।अब  तीनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।