ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में डरा रहा डेंगू: मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार, राज्य में अबतक 41 लोगों की मौत

PATNA: बिहार में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या डराने लगा है। राज्यभर में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है जबकि डेंगू से अबतक 41 लोगों की जान जा चुकी

बिहार में डरा रहा डेंगू: मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार, राज्य में अबतक 41 लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या डराने लगा है। राज्यभर में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है जबकि डेंगू से अबतक 41 लोगों की जान जा चुकी है। खासकर अक्टूबर के महीने में डेंगू का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले पांच रोज से हर दिन एवरेज 364 मरीज मिल रहे हैं, जो अब तक का सबसे अधिक है।


अक्टूबर में डेंगू नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में डेंगू के 337 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक 177 मरीज पटना में मिले हैं। वहीं सारण में 22, वैशाली में 16, मुजफ्फरपुर में 15 और बेगूसराय में 13 मरीज मिले हैं। राज्यभर के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 255 मरीज भर्ती हैं। इस साल राज्य में अब तक डेंगू के 12,819 मरीज मिल चुके हैं।


राज्य में डेंगू के कारण मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 41 हो गया है। पटना में सबसे अधिक 11 लोगों की अबतक डेंगू से मौत हो चुकी है। वहीं भागलपुर में 6, समस्तीपुर में 3, मुजफ्फरपुर में 3, बेगूसराय में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, जिमसें बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें