ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

बिहार में कोरोना टेस्ट फेल है, पटना में खाजपुरा वाली महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव

PATNA : बिहार में कराए जा रहे कोरोना वायरस टेस्ट को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. वैशाली के युवक के बाद अब पटना के खाजपुरा वाली कोरोना वायरस की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है. 2

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कराए जा रहे कोरोना वायरस टेस्ट को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. वैशाली के युवक के बाद अब पटना के खाजपुरा वाली कोरोना वायरस की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है. 2 दिन पहले खाजपुरा की इस महिला के रिपोर्ट पटना एम्स में जांच के बाद पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन अब रिपोर्ट अचानक से नेगेटिव हो गई है.


खाजपुरा के बिचली गली की रहने वाली इस महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई थी या महिला पिछले 1 महीने से अपने घर में बंद थी. किसी के संपर्क में आने को लेकर भी संदेह नहीं था. उसके करीबियों का जो सैंपल टेस्ट लिया गया सभी के सभी नेगेटिव आए और अब उस महिला की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है. ऐसे में अब यह सवाल उठना लाजमी है कि पटना एम्स में हो रही को रोना की जांच रिपोर्ट सही है या फिर गलत है.


दो दिन पहले पटना एम्स ने जिस महिला के रिपोर्ट पॉजिटिव बताई थी. उसका स्वाब टेस्ट के लिए एनएमसीएच भेजा गया था और अब वहां से रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है. वैशाली के जिस कोरोना मरीज मरीज की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट भी मौत के बाद नेगेटिव आई थी. इतना ही नहीं पटना के शरणम हॉस्पिटल की नर्स के साथ भी रिपोर्ट बदलने का वाकया हुआ था.

टैग्स