ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार में कोरोना से 9 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 653

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मु

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 2163 नए केस मिले हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गई है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2163 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 6 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,06,765 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गई है.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2163 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,26,990 हो गया है. विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,02,590 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2672687 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,06,765 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 84.07 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 19,571 एक्टिव केस मौजूद हैं.


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना में 339, अररिया में 117, अरवल में 24, औरंगाबाद में 31, बाँका में 23, बेगूसराय में 76, भागलपुर में 73, भोजपुर में 56, बक्सर में 35, दरभंगा में 33, पूर्वी चंपारण में 132, गया में 68, गोपालगंज में 36, जहानाबाद में 30, कैमूर में 18, कटिहार में 12, खगड़िया में 30, किशनगंज में 48, लखीसराय में 26, मधेपुरा में 21, मधुबनी में 97, मुंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 124, नालंदा में 36, नवादा में 20, पूर्णिया में 73, रोहतास में 35, सहरसा में 51, समस्तीपुर में 46, सारण में 97, शेखपुरा में 25, शिवहर में 4, सीतामढ़ी में 56, सीवान में 29, सुपौल में 24, वैशाली में 48 और पश्चिमी चंपारण में 32 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.


बिहार में कोरोना से 9 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 653

बिहार में कोरोना से 9 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 653

टैग्स