ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 90 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 403 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11860 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 403 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11860 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. कोरोना के ताजा मामले सूबे के कई जिलों से सामने आए हैं. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 3004 हो गई है.


पिछले 24 घंटे में 2 की मौत
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 2 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 90 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 90 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा, नालंदा, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


सूबे में 8765 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 8765 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 277 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

टैग्स