ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में कोरोना से 13वीं मौत, NMCH में एक मरीज ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना बीम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था. इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी.


एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 मरीज कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव हैं. 


बिहार में कोरोना से 13वीं मौत, NMCH में एक मरीज ने तोड़ा दम

टैग्स