ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

बिहार में कोरोना के 6541 नए मरीज मिले, पटना में सबसे ज्यादा 2116 संक्रमित

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6541 नए मरीज मिले है. इनमें राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2116 कोरोना सं

बिहार में कोरोना के 6541 नए मरीज मिले, पटना में सबसे ज्यादा 2116 संक्रमित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6541 नए मरीज मिले है. इनमें राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2116 कोरोना संक्रमित पाए गए है. 


वहीं अन्य जिलों की बात करें तो बेगूसराय में 204, नालंदा 215, सहरसा 256, मुजफ्फरपुर 427, भागलपुर 273, दरभंगा 187, मुंगेर 298, सारण 192 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. फिलहाल प्रतिदिन नये संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच चुका है.


इस बीच राहत वाली खबर है कि बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि इस समय में बिहार में रिकवरी दर 94.34 है. 99 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं. बिहार में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर शाम 5 बजे CMG की बैठक होगी. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बैठक की अध्यक्षता करेंगे.


वहीं एक राहत वाली खबर और है कि कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित पाये गये राज्य के सभी 28 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है.


आइजीआइएमएस के लैब में सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी गयी थी, जिनका संग्रह 28 दिसंबर से दो जनवरी के बीच किया गया था. तीन जनवरी को ये सैंपल जांच के लिए मशीन में लगाये थे, जिनकी रिपोर्ट नौ जनवरी को मिला. इस दौरान सभी ओमिक्रोन संक्रमित स्वस्थ्य हो गये थे.