ब्रेकिंग
जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का भेजा प्रस्ताव✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा

बिहार में 2 और नए कोरोना पॉजिटिव, बिहारशरीफ चेन में दो मरीज जुड़ने के बाद आंकड़ा 143 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। दो नए कोरोना पोजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह दोनों मरीज नालंदा के बिहारशरीफ से हैं। बिहारशरीफ के कोरोना संक्रमण वाली

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। दो नए कोरोना पोजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह दोनों मरीज नालंदा के बिहारशरीफ से हैं। बिहारशरीफ के कोरोना संक्रमण वाली चेन में अब 70 साल की एक महिला और 24 साल के एक पुरुष को पॉजिटिव पाया गया है। इन 2 नए मामलों के सामने आने के बाद अब बिहार में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 143 हो गया है।


सूबे में आज अबतक जब 17 नए मरीज सामने आये हैं. जिसके बाद आंकड़ा 143 हो गया है. जिसमें पटना से 8 नए मरीज सामने आये हैं. खाजपुरा के अलावे आप पटना के दूसरे इलाके में भी पॉजिटिव के मरीज सामने आए हैं. राजधानी के खाजपुरा इलाके में 6 और नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जबकि नए इलाकों में अब जगदेव पथ और बख्तियारपुर के सालिमपुर भी शामिल हो गया है. नालंदा में आज 3 मामले सामने आये हैं जबकि ईस्ट चंपारण और बांका दो नए जिले कोरोना की चपेट में हैं. 


मंगलवार को 13 नए मरीज सामने आये थे. जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बक्सर के 4, पटना के एक, मुंगेर के 7 मरीज शामिल थे. इन सभी को कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से टेस्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही रोहतास से भी एक मामला सामने आया है. इस मरीज की कॉन्टेक्ट डिटेल्स खंगाली जा रही है. बक्सर में 32 साल का एक पुरुष और 12,12,39 तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. पटना में 31 साल के एक लड़के को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मुंगेर से 20,28,34,37 साल की 4 महिलाएं और 28,34,36 के तीन पुरुष शामिल हैं. रोहतास से 60 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है.

टैग्स