ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई : 90 हजार रिश्वत लेते अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम क

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई : 90 हजार रिश्वत लेते अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम कस्टम सुप्रिटेंडेंट और डाटा ऑपरेटर को अपने साथ पटना लेकर चली गई. कस्टम सुपरिटेंडेंट एक ट्रांसपोर्टर से 90 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था.


ट्रक छोड़ने के एवज में ₹90000 घूस लेते मोतिहारी के कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया दोनों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम दोनो को लेकर पटना रवाना हो गई। बताया जाता है कि ढाका थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रिंकू जायसवाल ने पटना सीबीआई एसपी को शिकायत की थी जिसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई जांच में रिश्वत माँगे जाने की पुष्टि होने पर एक टीम का गठन किया गया था ।आशीष कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित सीबीआई को 7 सदस्य टीम मोतिहारी कस्टम कार्यालय पहुंची इस दौरान रिंकू से घूस लेते हुए कस्टम सुपरिटेंडेंट तथा डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। 


बताया जाता है कि 31 दिसंबर को एसएसबी की टीम ने ट्रक को जप्त कर कस्टम को सौंप दिया था जिस पर सामान लदा हुआ था उक्त ट्रक को छोड़ने की एवज में कस्टम सुपरिटेंडेंट ₹90000 की मांग कर रहे थे सीबीआई की टीम में इंस्पेक्टर आशीष कुमार पांडे के अलावे इंस्पेक्टर श्री नारायण कुमार सहित अन्य 7 लोग मौजूद थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता