ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

बिहार में बम धमाके की बड़ी साजिश, पुलिस मुख्यालय ने किया अलर्ट, पुलिस को चौकन्ना रहने की चेतावनी

PATNA : बिहार में त्योहारों के समय में पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है. सूबे के कई जिलों के एसपी और रेल पुलिस को चौकन्ना रहने की चेतावनी दी गई है. खुफिया वि

बिहार में बम धमाके की बड़ी साजिश, पुलिस मुख्यालय ने किया अलर्ट, पुलिस को चौकन्ना रहने की चेतावनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में त्योहारों के समय में पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है. सूबे के कई जिलों के एसपी और रेल पुलिस को चौकन्ना रहने की चेतावनी दी गई है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी कि आईएसआई के आतंकी बिहार को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं.


हमले की आशंका को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय से स्पेशल ब्रांच के डीआईजी ने भागलपुर सहित सभी जिलों को पत्र लिखकर सतर्क किया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि पाक की इस साजिश को विफल करने के लिए पुलिस अन्य एजेंसी से भी संपर्क और समन्वय स्थापित कर काम करें. पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि "पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई त्योहार के समय भारत में प्लास्टिक लंच बॉक्स के आकार में आईईडी (आईईडी) से विस्फोट कराने की साजिश रच रहा है."


पुलिस मुख्यालय ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इस बात की जानकारी दी है कि आतंकियों के लिए मैटेरियल और वित्तीय सहयोग की व्यवस्था भी की जा रही है. पर्व-त्यौहार के मौके पर विभिन्न जगहों पर लोगों की भीड़ इकट्ठी रहती है. उन जगहों को ही आतंकी निशाना बना सकते हैं. इसलिए सभी जिलों की पुलिस को सावधान और चौकन्ना रहने की जरूरत है. 


भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि रेंज के तीनों ही जिलों में आगामी त्योहार के समय कड़ी सुरक्षा रहेगी. सतर्कता को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा.