ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦जेवर हवाई अड्डा का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी✦Patna Firing News : पहले भिड़े, फिर निकली बंदूक और चल गई गोली... पटना के नया गांव में सनसनी

गांधी मैदान में झंडारोहण कर बोले राज्‍यपाल- बिहार में भ्रष्टाचार पर हो रहा सख्त एक्शन, हर क्षेत्र में हो रहा विकास

PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प

गांधी मैदान में झंडारोहण कर बोले राज्‍यपाल- बिहार में भ्रष्टाचार पर हो रहा सख्त एक्शन, हर क्षेत्र में हो रहा विकास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.


राज्‍यपाल ने अपने संबोधन में बिहार के विकास की जानकारी दी. कहा कि बिहार में हरित आवरण 15 से 17 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है. स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है. पटना मेट्रो का निर्माण हो रहा है. 


नगर निकायों की संख्या 142 से बढ़ाकर 262 कर दी गई है. शहरी सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. गांवों में भी बिजली, हर घर नल जल और पक्की नली-गली का काम पूरा हो गया है. शौचालय का निर्माण चल रहा है.


राज्यपाल ने कहा कि यहां कानून का राज स्थापित हुआ है तथा भ्रष्ट आचरण और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोक सेवकों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है. बिहार में कानून का राज स्थापित किया गया है.

टैग्स