ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में RJD नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में आरजेडी नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग दशहरा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में RJD नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में आरजेडी नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग दशहरा का मेला देखने अरवल शहर गए थे। वहां से लौटने के दौरान दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना करपी-इमामगंज रोड की है।


मृतकों की पहचान करपी थाना क्षेत्र के बैरबिघा निवासी आरजेडी नेता लालबहादुर शास्त्री, उनका भतीजा उदय कुमार और किंजर थाना के भुआपुर निवासी नीरज बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरजेडी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर शास्त्री अपने भतीजे उदय के साथ दशहरा का मेला देखने अरवल शहर गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


इस हादसे में दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में आरजेडी नेता, उनका भतीजा और दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आरजेडी नेता, उनके भतीजे उदय और नीरज बिंद को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल विकास और गोल्डन का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें