ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन

बिहार में बिजली का संकट, डिमांड बढ़ने से कटौती की स्थिति बनी

PATNA : बिहार भीषण बिजली संकट की चपेट में है। जी हां, सेंट्रल सेक्टर से बिहार को 1000 मेगावाट कम बिजली की आपूर्ति हो रही है और बढ़ती गर्मी के बीच बिहार में बिजली की डिमांड बनी हुई

बिहार में बिजली का संकट, डिमांड बढ़ने से कटौती की स्थिति बनी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार भीषण बिजली संकट की चपेट में है। जी हां, सेंट्रल सेक्टर से बिहार को 1000 मेगावाट कम बिजली की आपूर्ति हो रही है और बढ़ती गर्मी के बीच बिहार में बिजली की डिमांड बनी हुई है। जिस कारण राज्य बिजली संकट की चपेट में आ गया है। बिहार में यह हालात तब हैं जब राज्य बिजली के मामले में सर प्लस स्टेट हो चुका है।


राज्य में बिजली संकट की स्थिति ऐसी है कि पूरे प्रदेश में शाम में 6 घंटे तक रोटेशन में बिजली दी जा रही है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रदेश में लोड शेडिंग करनी पड़ रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट गहरा गया है। शहरी इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली दी जा रही है। भीषण गरमी के कारण इस समय सूबे की बिजली डिमांड 6200-6400 मेगावाट पहुंच गयी है। जबकि उपलब्धता 5400 मेगावाट तक ही हो पा रही है।


देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर होने से बिजली संकट की आशंका शुरू हो गई। गर्मी बढ़ने की आशंका के चलते माना जा रहा है कि अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक बिजली की मांग भी बढ़ेगी। बिहार को एनटीपीसी से 5200 मेगावाट बिजली के लिए करार है, लेकिन यहां से इस समय 4200 मेगावाट बिजली ही मिल रही है। इसके अलावा बिहार को पवन ऊर्जा से 250 मेगावाट, सौर उर्जा से 300 मेगावाट और प्राइवेट सेक्टर से बिजली मिल रही है। लिहाजा बिहार को बाजार से 12 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीदकर आपूर्ति करनी पड़ रही है। राज्य के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि तकनीकी कारणों से सेन्ट्रल सेक्टर से कुछ कटौती होने के कारण बिजली की किल्लत है। हम बाजार से भी बिजली खरीद रहे हैं। हालात सामान्य रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।