ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: बेतिया में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना, एक युवक को उतारा मौत के घाट, दो घायल

BETTIAH: बेतिया में नीजि क्लिनिक संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से वार किया गया। जिसमें से एक कि मौत हो गई जबकि दो लोग इलाजरत है। बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक चाकूबाजी की यह वारदात शहर में तीन अलग

बिहार: बेतिया में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना, एक युवक को उतारा मौत के घाट, दो घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में नीजि क्लिनिक संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से वार किया गया। जिसमें से एक कि मौत हो गई जबकि दो लोग इलाजरत है। बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक चाकूबाजी की यह वारदात शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुआ। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 


पहली घटना मनुआ पुल ओपी छेत्र के आलोक भारती स्कूल के पास की है। जहां श्रीनगर थाना क्षेत्र के राय टोला निवासी चंद्रमोहन कुमार को उस वक्त अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार दिया जब वह देर रात अपने घर लौट रहे थे। गम्भीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वही दूसरी घटना बेतिया शहर के पशु मेला हजारी में घटी स्टेशन चौक से आईटीआई जयप्रकाश नगर स्थित अपने घर लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए जिनका ईलाज जीएमसीएच में चल रहा है। वही तीसरी घटना शहर के संतघाट की है, जहां बच्चों के विवाद में बुधवार की देर रात में करन कुमार नाम के युवक को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसका भी ईलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।


बता दे कि चाकूबाजी की तीनो ही घटनाओं में पुलिस के हाथ अबतक खाली है। लेकिन इस घटना से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस ऐसे घटनाओं पर कब तक रोक लगा पाती है।