ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सीने में उतारी गोली; परिवार में मचा कोहराम

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शहर के भगवान बाजार थाना रोड स्थित लालू मोड़ के पास शुक्

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सीने में उतारी गोली; परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शहर के भगवान बाजार थाना रोड स्थित लालू मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह में टहल रहे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।


वहीं, मृतक की पहचान स्थानीय बृज बिहारी प्रसाद श्रीवास्तव के 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह में घर के नजदीक ही सड़क पर टहल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनके करीब आए और बाएं तरफ सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से वह वहीं पर गिर गए। 


इसके बाद परिवार ओमप्रकाश को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार दोनों बदमाश आसानी से फरार हो गए। फिलहाल इस घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। 


उधर,पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। भगवान बाजार थानेदार ने बताया कि इसकी सघन जांच की जा रही है। वहीं घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह मालूम चल पाएगा की घटना की मुख्य वजह क्या था। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें