ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में सो रहे वृद्ध को मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के नेता भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, खुद सीएम

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! घर में सो रहे वृद्ध को मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के नेता भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, खुद सीएम नीतीश कुमार भी अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद भी अपराध की घटनाओं में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर  दिया। 


जानकारी के अनुसार, नवादा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में सोए एक वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस के तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। 


वहीं, इस घटना में जख्मी वृद्ध को आनन-फानन में अकबरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया है। इस घटना में जख्मी की पहचान 80 वर्षीय सिद्धेश्वर सिंह के रूप में की गई है। यह घटना घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव की है। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जूट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता