ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला: चलती गाड़ी का पहिया टूटा

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब पवन एक्सप्रेस का एक चक्का टूट गया। ग़ोरौल स्टेशन पर ट्रेन

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला: चलती गाड़ी का पहिया टूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब पवन एक्सप्रेस का एक चक्का टूट गया। ग़ोरौल स्टेशन पर ट्रेन के एस 11 बोगी का एक चक्का क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे ट्रेन के ड्राइवर ने किसी तरह दस किलोमीटर दूर खींचकर भगवानपुर स्टेशन तक पहुंचाया। जहाँ पिछले एक घण्टे से ट्रेन रुकी हुई है और ट्रेन के चक्के की मरम्मत का काम किया जा रहा है। 


बताया जाता है कि पवन एक्सप्रेस जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाती है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद ही ट्रेन से आवाज आने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक ट्रेन भगवानपुर स्टेशन तक पहुंच चुकी थी। 


यात्रियों को लगा कि ड्राइवर को जानकारी होगी लेकिन जब ट्रेन फिर से खुलने लगी तब यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद से ट्रेन घंटो भगवानपुर स्टेन पर खड़ी है। इधर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रेन के चक्के के टूटे होने की सूचना मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें