ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 3 बच्चों की मौत

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां दर्दनाक ट्रेन हादसे में महिला और तीन मासूम की मौत हो गयी है। इस घटना से डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। महिला ने बच्चों

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 3 बच्चों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां दर्दनाक ट्रेन हादसे में महिला और तीन मासूम की मौत हो गयी है। इस घटना से डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है या फिर यह ट्रेन दुर्घटना है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गयी है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि घटना को लेकर लोगों का अलग-अलग कहना है कोई इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कोई इसे ट्रेन दुर्घटना बता रहे हैं। 


घटना के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय महिला के तौर पर हुई है वही उसके साथ तीन और बच्चे की मौत हुई है। जिसमें एक बच्चा चार साल का है दूसरा छह साल का और तीसरा छह महीने का बताया जा रहा है। मृत महिला और बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त में जुट गयी है।