ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार में और बढ़ेगी ठिठुरन, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के असर

PATNA : बिहार में लोगों ने गुलाबी ठंड का एहसास काफी पहले लेना शुरू कर दिया है और अब आगे आने वाले दिनों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक प्रद

बिहार में और बढ़ेगी ठिठुरन, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के असर
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोगों ने गुलाबी ठंड का एहसास काफी पहले लेना शुरू कर दिया है और अब आगे आने वाले दिनों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान पहले से और नीचे गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में दिखने लगा है। दीपावली से छठ के बीच तापमान में और गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है छठ के मौके पर बिहार के लोगों को हल्के ठंड वाले कपड़े पहनने पड़ सकते हैं। 


मौसम विभाग के मुताबिक राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से लगातार हवाएं बिहार के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही हैं। इसके प्रभाव से हवाओं में ठंड के साथ नमी है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में बिहार के सभी हिस्से में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसकी वजह शाम से सुबह तक मौसम सर्द रहेगा। धूप निकलने के साथ ही पारा चढ़ेगा।


राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री होने का पूर्वानुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

टैग्स