ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में बढ़े कोरोना के 4 नए मामले, यहां देखिये पूरे जिले की लिस्ट

PATNA : इंडिया में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में भी एक बार फिर से मामले में इजाफा हुआ है. बुधवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा तेजी से बढ़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंडिया में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में भी एक बार फिर से मामले में इजाफा हुआ है. बुधवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. बिहार में अब तक 29 लोग इस जानलेवा बीमारी को हराकर एक नई जिंदगी हासिल किये हैं. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.


बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बीहर में टोटल 70 मामले सामने आये हैं. जिसमें सीवान का 29, बेगूसराय और मुंगेर का 8-8, नालंदा का 6, पटना और गया का 5-5, गोपालगंज और नवादा का 3-3, सारण, लखीसराय और भागलपुर से एक-एक मामले सामने आये हैं.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान के 6, मुंगेर के 6, पटना के 5, गया के 3, गोपालगंज और नालंदा के 2-2, सारण, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय और भागलपुर के एक-एक मरीज ठीक हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई कि राज्य में 329 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. 7865 कमरों में ये सभी क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11933 हैं. जिसमें 392 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1344 मरीज ठीक हुए हैं.  दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1,998,111 है. वहीं करीब एक लाख 26 हजार लोग दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ चुके हैं. 


यहां देखिये पूरा डाटा -
बिहार में बढ़े कोरोना के 4 नए मामले, यहां देखिये पूरे जिले की लिस्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें