ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, इन 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में शीतलहर का कहर अब शुरू हो चुका है. दिनभर कनकनी वाली हवा चल रही है और हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. खासकर उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का

बिहार में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, इन 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शीतलहर का कहर अब शुरू हो चुका है. दिनभर कनकनी वाली हवा चल रही है और हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. खासकर उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. अब मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.   पिछले 24 घंटे में गया में अधिकतम 14 और पटना में आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली. 


पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 दिसम्बर की सुबह तक ठंड का कहर जारी रहा और आगे तापमान में अगर और भी गिरावट होती है तो रेड अलर्ट जारी हो सकता है.


इसी के साथ शनिवार को पटना में इस साल का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. ठंड की वजह से प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए नगर निगम और सभी अंचलाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. गरीबों के लिए रैन बसेरा के इंतजाम के साथ साथ अलाव की भी व्यवस्था करने को कहा गया है. राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को पटना में कुल 48 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी. आज और भी कई दूसरी जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं. इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बिहार में ठंड के और भी बढ़ने के आसार हैं.

टैग्स