ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार में बड़े पैमाने पर DM और SP का क्यों हुआ तबादला? सरकार का मकसद क्या है

PATNA : शनिवार की देर रात बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए महत्वपूर्ण विभागों के सचिव स्तर के पदाधिकारियों

बिहार में बड़े पैमाने पर DM और SP का क्यों हुआ तबादला? सरकार का मकसद क्या है
Editor
3 मिनट

PATNA : शनिवार की देर रात बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए महत्वपूर्ण विभागों के सचिव स्तर के पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया लेकिन इस सबके बीच प्रशासनिक गलियारे में हलचल मच गई। आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी हुई और इसके बाद ही यह तय हो गया कि अधिकारियों का ट्रांसफर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को ही यह आदेश जारी होना था लेकिन किसी कारणवश मामला शनिवार तक खिंच गया।


सरकार ने बिहार के 13 जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी साथ ही साथ कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के विभाग भी बदलेगा। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर जिले का नया डीएम बनाया गया जबकि बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा को मधुबनी में तैनाती दी गई। शेखपुरा के डीएम इनायत खान को अररिया का डीएम बनाया गया। बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक के पद पर तैनात श्रीकांत शास्त्री को किशनगंज का डीएम बनाया गया। भोजपुर के डीएम रहे रोशन कुशवाहा को बेगूसराय का डीएम बनाया गया जबकि वैशाली के डीएम रही उदिता सिंह को नवादा का डीएम बनाया गया। नवादा के डीएम यशपाल मीणा अब हाजीपुर के डीएम हैं। सुहर्ष भगत को पूर्णिया का डीएम बनाया गया जबकि मनीष कुमार मीणा सीतामढ़ी के डीएम बनाए गए हैं। सावन कुमार को शेखपुरा का डीएम बनाया गया। पटना में डीडीसी के पद पर तैनात ऋची पांडे जहानाबाद के नए डीएम बनाए गए हैं। अंशुल कुमार को बांका का नया डीएम बनाया गया जबकि मुकुल कुमार गुप्ता शिवहर के नए डीएम होंगे। 


इसके अलावे इसके अलावे जिलों के एसपी बदले गए उनमें नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय जिला शामिल हैं। हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का नया एसपी बनाया गया। डॉ गौरव मंगला नवादा के नए एसपी होंगे। लखीसराय के एसपी सुशील कुमार को मधुबनी का एसपी बनाया गया जबकि पंकज कुमार लखीसराय के नए एसपी होंगे। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को एक रूटीन प्रोसेस माना जा रहा है। लंबे अरसे से इन तबादलों क्या इंतजार प्रशासनिक महकमा कर रहा था हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब नीतीश सरकार ने जिला स्तर पर तंत्र को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया है।