ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में बड़ा सड़क हादसा : अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान, दो की हालत गंभीर

MUNGER : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसों की वजह से जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसर

बिहार में बड़ा सड़क हादसा : अलग-अलग हादसों में दो लोगों की गई जान, दो की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसों की वजह से जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय और मुंगेर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग -अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मुंगेर और लखीसराय में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों जिलों के इन मामलों में बाइक सवारों की मौत हुई है। लखीसराय में 34 वर्षीय बाइक सवार की मौत सड़क हादसे में हो गयी। मृतक के परिजन अज्ञात वाहन से टक्कर का दावा कर रहे हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गाय को बचाने में बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा और गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। जबकि मुंगेर में खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 


बताया जा रहा है कि लखीसराय के सूर्यगढ़ा-मेदनीचौकी एनएच 80 पर सड़क हादसा हुआ है। अवगिल गांव में प्राथमिक विद्यालय अवगिल के समीप सड़क हादसे में 34 वर्षीय बाइक सवार भोला महतो की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक अवगिल-रामपुर पंचायत के हुसैना गांव नन्हकी टोला निवासी स्वर्गीय शिवन महतो का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि मृतक भोला महतो मकान निर्माण कार्य में प्रयुक्त मिक्सर मशीन चलवाने का कार्य करते थे। बाइक से वह काम पर ही जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार बने। 


उधर, मुंगेर में हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। यह घटना शनिवार की है जब खड़गपुर -बरियारपुर मुख्य मार्ग पर भूमासी पुल के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए दोनों को मुंगेर रेफर किया गया। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को काफी देर तक जाम करके रखा। इस दौरान वाहनों का आवागमन बंद रहा. अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया जिसके बाद सड़क जाम टूटा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें