ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: एक ही ट्रैक पर आ गईं दो ट्रेनें, अटकी रही यात्रियों की सांसें

NALANDA: नालंदा में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होत टल गया। यहां एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत ट्रेन को ब्रेक लगा दिया, जिससे

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: एक ही ट्रैक पर आ गईं दो ट्रेनें, अटकी रही यात्रियों की सांसें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होत टल गया। यहां एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत ट्रेन को ब्रेक लगा दिया, जिससे हादसा होते-होते टल गया और सैकड़ों लोगों की जान जाते जाते बच गई। घटना हिलसा रेलवे स्टेशन के पास की है।


दरअसल, शनिवार को मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर जाने के लिए हिलसा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर खड़ी थी, तभी इस्लामपुर की ओर से एक मालगाड़ी हिलसा स्टेशन पर पहुंच गई। एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने के बाद दोनों गाड़ियों के पायलट के हाथ पांव फूलने लगे लेकिन तभी मालगाड़ी के पायलट ने रफ्तार कम कर दी, जिससे दोनों ट्रेनों की टक्कर होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।


इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना के पीछे स्टेशन मास्टर की लापरवाही सामने आ रही है। रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर समय रहते ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। बता दें कि अभी हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पटना रेलखंड पर बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।