ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में बड़ा हादसा: डेयरी फैक्ट्री में रिसाव के बाद फटा अमोनिया गैस टैंक, एक की मौत और 100 लोग गंभीर ; पटना से बुलायी गयी QRT टीम

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में उस समय अचानक से अफरातफरी मच गई जब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री अमोनिया गैस के रिसाव के बाद टैंक फट गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी

बिहार में बड़ा हादसा: डेयरी फैक्ट्री में रिसाव के बाद फटा अमोनिया गैस टैंक, एक की मौत और 100 लोग गंभीर ; पटना से बुलायी गयी QRT टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में उस समय अचानक से अफरातफरी मच गई जब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री अमोनिया गैस के रिसाव के बाद टैंक फट गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी और 100 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश के बाद औद्योगिक एरिया, पासवान चौक से लेकर सदर अस्पताल के रास्ते को क्लियर किया गया। इसके बाद बीमार मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम के नेतृत्व में तुरंत अभियान चलाकर रिसाव को रोका गया। 


जानकारी के अनुसार, हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राज रिफ्रेश डेयरी फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे।  इसी दौरान अमाेनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद अफरातफरी मच गयी। थोड़ी देर के बाद गैस का टैंक फट गया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दीनानाथ सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। यह मनेर का रहने वाला था। इस  गैस के रिसाव से 100 के आस - पास मजदूर घायल हो गए हैं। अकेले हाजीपुर सदर अस्पताल में 40 से ज्यादा मरीज को एडमिट करवाया गया है। जबकि प्राइवेट नर्सिंग होम में 50 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा ह। वहीं 20 से ज्यादा मरीज पटना रेफर कर दिए गए हैं। 


इधर, इस घटना को लेकर डीएम यशपाल मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है। अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी जैसे सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो सदर अस्पताल में आकर इलाज करा सकते हैं। 


डीएम ने बताया कि राज रिफ्रेश डेयरी प्रोडक्ट के साथ आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री है।अमोनिया गैस के रिसाव के कारण जो कैजुअल्टी की सूचना मिली है।  फायर ब्रिगेड की गाड़ी गैस रिसाव क्षेत्रों में लगातार पानी की छिड़काव कर रही है। एहतियात के तौर पर पटना से क्यूआरटी बुलायी गयी है ताकि अगर अधिक खतरा महसूस हो तो उसपर तुरंत एक्शन लिया जा सके। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें