ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?✦त्योहारों के बीच बिहार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: यात्री बस में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?✦त्योहारों के बीच बिहार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: यात्री बस में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

बिहार में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

PATNA : पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दो दिनों के तुलना

बिहार में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दो दिनों के तुलना में आज कम बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। जबकि शनिवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होती हुई नजर आएगी।


मौसम विभाग के तरफ से शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सहरसा मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, सारण और वैशाली जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना में भी गुरुवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इस वजह से कई जगहों पर जलजमाव और भीषण जाम की स्थिति बनी रही।


 वहीं पटना सहित 19 जिले के तापमान में वृद्धि और 11 में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं गुरुवार दोपहर बाद पटना के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पटना में गुरुवार की शाम तक 28.4 मिलीमीटर बारिश हुई।