ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद ! वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भ

बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद ! वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद को लेकर वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार सुबह की है। इस घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


जानकारी के मुताबिक सारण में बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव में भूमि विवाद को लेकर वार्ड सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। वहां चिकित्सकों के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह व वार्ड सदस्या बेबी देवी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह सुबह में धान की रोपनी करने खेत में गये थे। वहां युवक के पिता तथा भाई धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। जहां  थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे एक युवक खड़ा था। इस बीच यह युवक सोनू के पास पहुंचा और बात करते हुए कमर से पिस्तौल निकाला और सोनू को गोली मार दी। आरोपी की पहचान जयमंगल सिंह के पुत्र धूमल सिंह के रूप में हुई है। 


उधर, गोली की आवाज पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का कारण पूर्व से दोनों पक्षों के बीच 15 कट्ठा जमीन का विवाद बताया जाता है। उसके बाद स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह अभी फरार है।