ब्रेकिंग
बरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिहार: उत्पाद विभाग की टीम पर एक बार फिर हमला, 4 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

JAHANABAD: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफिया अब उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर गांव क

बिहार: उत्पाद विभाग की टीम पर एक बार फिर हमला, 4 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAHANABAD: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफिया अब उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर गांव का है. आज सुबह सुबह शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर ईट पत्थर से हमला कर दिया. जिसमें 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इस हमले में उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी शराब कारोबारी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. 


गौरतलब है कि घोसी थाना क्षेत्र के उबेर मुसहरी टोला में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी. जिसमें उत्पाद विभाग ने शराब बनाने के मामले में 4 महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर कर ला रही थी कि इसी बीच ग्रामीणों ने अचानक से पुलिस वाहन पर एवं पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. बाकी पुलिसकर्मी किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए हैं.


इस घटना में छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे एक दरोगा सहित 4 सिपाही घायल है पुलिस की दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता