ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

बिहार में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से 4 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में मानसून की दस्तक के बाद से वज्रपात का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आसमानी आफत से लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है. शनिवार को सूबे में बिजली गिरने से

बिहार में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से 4 लोगों की मौत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून की दस्तक के बाद से वज्रपात का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आसमानी आफत से लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है. शनिवार को सूबे में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. मौत के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के धनरुआ थाने के सांडा गांव से पश्चिम घोघरा खंडा में ठनका गिरने से 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई. मृतक किसान सकलदीप कुमार स्थानीय सांडा गांव निवासी रामधनी महतो का पुत्र था. बताया जाता है कि वह धान की रोपनी करने के लिए गांव से पश्चिम घोगरा खंडा में अपने खेत की जुताई कर रहा था. तभी अचानक तेज बारिश के साथ ऊपर से ठनका गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 


वहीं, भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव में ठनका गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई. इलाज के लिए चरपोखरी PHC ले जाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतकों में कुम्हैला गांव निवासी दिनेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और दूसरा उसका दोस्त उसी गांव के निवासी सुखल बैठा का 13 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों दोस्त कुम्हैला गांव स्थित बधार में भैंस चराने गए थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए दोनों घर की तरफ तेजी से जा रहे थे, इसी बीच अचानक उन पर ठनका गिर पड़ा, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दोनों की मौत हो गई. 


इधर भोजपुर के ही सहार थाना क्षेत्र के नाढी में भी बजरंगी यादव के 15 वर्षीय बेटे प्रकाश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रकाश भी बधार में भैंस चराने गया हुआ था. तभी आसमानी आफत के रूप में ठनका गिरा और उसकी मौत हो गई. 

टैग्स