ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका ने ली 10 लोगों की जान

BIHAR: बिहार में मानसून ने अपना पैर पसार दिया है। शनिवार को राज्य में आंधी-बारिश में ठनका भी गिरे, जिसकी चपेट में आए 10 लोगों की जान चली गई। कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और वैशाली म

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका ने ली 10 लोगों की जान
First Bihar
2 मिनट

BIHAR: बिहार में मानसून ने अपना पैर पसार दिया है। शनिवार को राज्य में आंधी-बारिश में ठनका भी गिरे, जिसकी चपेट में आए 10 लोगों की जान चली गई। कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और वैशाली में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। वैशाली में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, खगड़िया में दो, सहरसा-मधेपुरा और कटिहार में ठनका गिरने से 1-1 शख्स की मौत हो गई। भागलपुर में भी दो लोगों की मौत आंधी और तेज बारिश के बीच ही हो गई।


आपको बता दें कि भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के चलते सेंट्रल जेल के बाहर पेड़ गिर गया। इस घटना में जवारीपुर के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। वहीं सीमेंट की चादर गिरने से लोदीपुर की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। 


वैशाली जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही कई हिस्सों में वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से दो अलग-अलग जगहों पर दो बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई।

टैग्स