ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

पंचायत चुनाव : आज चौथे चरण का मतदान, 53 प्रखंडों में वोटिंग

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज चौथे चरण का मतदान है। चौथे चरण के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में सभी तैयारियां पूरी कर रखी थी। चौथे चरण में 36

पंचायत चुनाव : आज चौथे चरण का मतदान, 53 प्रखंडों में वोटिंग
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज चौथे चरण का मतदान है। चौथे चरण के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में सभी तैयारियां पूरी कर रखी थी। चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर मंगलवार की शाम से ही मतदानकर्मी बूथों की ओर रवाना हो गए थे। चौथे चरण में 11318 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें 62 लाख 80 हजार 960 मतदाता अपना पंचायत प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 32 लाख 96 हजार 329 पुरुष और 29 लाख 84 हजार 415 महिला मतदाता वोटर शामिल हैं।


इस चरण में 88137 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 41410 पुरुष और 46727 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में 3220 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 115, ग्राम पंच के 3104 और मुखिया सीट के एक उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में 147 सीटों के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 


राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन, रोहतास के अनुरोध पर रोहतास के चेनारी प्रखंड में सुबह सात बजे से शाम 3 बजे तक ही मतदान की इजाजत दी है। मतदान खत्म होने के दौरान कतार में जितने भी मतदाता शामिल रहेंगे सभी को वोट देने का अवसर प्रदान करने को कहा गया है।

टैग्स