ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में 651 मजदूरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने दिया ताजा अपडेट, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1326 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 819 एक्टिव केस हो गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.51 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 218 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बंगाल से 33, महाराष्ट्र से 141, हरियाणा से 36, गुजरात से 139, छत्तीसगढ़ से 3, मध्य प्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 2, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से 2, झारखंड से 3, उत्तर प्रदेश से 21, कर्नाटक से 6, पंजाब से 3, केरल से 4, तेलंगाना से आने वाले 6 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 13 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 48488 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1326 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 651 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 49.09 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. बता दें कि 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई थी.


बिहार में 651 मजदूरों को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने दिया ताजा अपडेट, यहां देखिये पूरी लिस्ट



टैग्स