ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में 560 मजदूरों को हुआ कोरोना, अभी भी 2746 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग, यहां देखिये सभी मरीजों की लिस्ट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1178 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 473 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 697 एक्टिव केस हो गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 560 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 10385 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 560 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.39 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7043 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 2746 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 172 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. गुजरात से 128, महाराष्ट्र से 123, बंगाल से 26, हरियाणा से 25, उत्तर प्रदेश से 16, राजस्थान से 12, तेलंगाना 4, छत्तीसगढ़ से 1, आंध्र प्रदेश से 1, चंडीगढ़ से 1, कर्नाटक से 4, झारखंड से 3, पंजाब से 2, मध्य प्रदेश से 4, केरल से 4, तमिलनाडु से आने वाले दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. 32 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 46464 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1178 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 560 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 47.53 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई है.


बिहार में 560 मजदूरों को हुआ कोरोना, अभी भी 2746 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग, यहां देखिये सभी मरीजों की लिस्ट

बिहार में 560 मजदूरों को हुआ कोरोना, अभी भी 2746 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग, यहां देखिये सभी मरीजों की लिस्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें