ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में फिर 30 हजार शिक्षकों के नियोजन पर लगी रोक, शिक्षा विभाग ने इस कारण लिया फैसला

PATNA: एक बार फिर बिहार में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत 30 हजार 20 पदों पर चल रही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक बार फिर बिहार में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत 30 हजार 20 पदों पर  चल रही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

कोर्ट के आदेश पर लगी रोक

रोक लगाने के बारे में बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने दिव्यांगों ने कोर्ट में न्यायालय में दायर एक न्यायादेश के अनुपालन में नियोजन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इसको लेकर उप सचिव अरशद फिरोज ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी की. इसके बारे में बताया गया है कि  24 जुलाई को पारित कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नियोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है.

 

फिर से आदेश होगा जारी

रोक लगाने के बाद कहा गया है कि इसके बारे में कोर्ट के आदेश के अनुसार ही फिर से निर्दश जारी किया जाएगा. बता दें कि  नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड ने अपने दायर याचिका में आरोप लगाया था कि छठे चरण के नियोजन की प्रक्रिया में दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण के प्रावधान को लागू नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर कोर्ट ने शिक्षा विभाग को आदेश दिया था. यह नियोजन अब तक कई बार अलग-अलग कारणों से स्थगित हो चुका है.