ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में 25 अगस्त से शिक्षक बहाली, 30 हजार सेकेंडरी और प्लस टू टीचर्स की नियुक्ति का शेड्यूल जारी

PATNA : बिहार में 30,000 सेकेंडरी और प्लस टू टीचर्स की नियुक्ति का शेड्यूल जारी हो गया है। 25 और 26 अगस्त को नगर निकाय नियोजन इकाइयों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में 30,000 सेकेंडरी और प्लस टू टीचर्स की नियुक्ति का शेड्यूल जारी हो गया है। 25 और 26 अगस्त को नगर निकाय नियोजन इकाइयों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह जिला परिषद नियोजन इकाइयों के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 27 और 28 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 


शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जिला स्तर पर कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 22 अगस्त को पहले से अनुमोदित मेरिट लिस्ट और रोस्टर बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 


बिहार में 16 अगस्त तक लॉकडाउन लागू है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 16 अगस्त के बाद बिहार में लॉकडाउन से राहत मिलेगी और शिक्षा विभाग ने इस को ध्यान में रखते हुए जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें