ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक, बढ़ते प्रदूषण पर काबू के लिए नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PATNA: पटना समेत बिहार में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब बिहार में 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों के चलाने पर रोक लग गई है.<span class="fr-vi

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पटना समेत बिहार में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब बिहार में 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों के चलाने पर रोक लग गई है.


मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सरकारियों गाड़ियों पर रोक लगाया जा रहा है. चाहे वह निगम की ही गाड़ी क्यों न हो. पूरे राज्य में मंगलवार से यह लागू हो जाएगा. 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों पर पटना में प्रतिबंध रहेगा. 15 साल से पुरानी निजी गाड़ियों को फिर से जांच प्रदूषण जांच कराना होगा. 

कल से बिहार भर में सघन प्रदूषण जांच शुरू होगा. सभी निर्माण के लिए कवर करना जरूरी होगा. अभी प्राइवेट और सरकारी निर्माण को ढकना जरूरी है. बाहर सामग्री ढोये जा रहे वाहनों को भी ढकना जरूरी है. नगर निगम के कचरे को बिना ढके परिचालन प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्य सचिव ने साफ कर दिया है कि किसान गांवों में किसी भी कीमत पर पुआल नहीं जला सकते हैं. इसकी इजाजत किसी को नहीं मिलेगी. 

Exclusive: कोंच BDO ने सुसाइड नोट में लिखा, भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बनाकर फिर धरती पर भेजना

जांच के बाद मिलेगी प्राइवेट वाहनों को अनुमति

मुख्य सचिव ने कहा कि वैसे निजी वाहन जो 15 साल पुराने है उनका प्रदूषण जांच होगा. जांच के बाद उसको चलाने की अनुमति दी जाएगी. सरकार प्रदूषण जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगी.  मुख्य सचिव ने कहा कि जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगेगा. सिर्फ साउंडलेस जेनरेटर की चलाने की अनुमति दी जाएगी.  केरोसिन तेल पर ऑटो चलाने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर कल से जांच शुरू कर दी जाएगी. मिलावट कर चलाने वाले पर कार्रवाई होगी. इसे ऑटों की प्रदूषण जांच होगी. जांच के बाद चलाने की अनुमति दी जाएगी.