ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

बिहार: मौत बनकर गिरा बिजली का हाई टेंशन तार, करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के योगापट्टी के रामपुरवा की है। यहां एक बच्चे के करंट की चपेट

बिहार:  मौत बनकर गिरा बिजली का हाई टेंशन तार, करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के योगापट्टी के रामपुरवा की है। यहां एक बच्चे के करंट की चपेट में आने के बाद उसकी मां और घर का एक अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए जैसे ही उसके पास पहुंचे वे भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों में किशोर साह की पत्नी संजू देवी, उसका 6 साल का बेटा झुन्ना कुमार और किशोर साह के चाचा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को संजू देवी अपने चाचा ससुर को खाना परोस रही थी। बेटा झुन्ना कुमार घर में खेल रहा था, तभी बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर उसपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे को तड़पता देख मां संजू देवी और दादा दोनों करंट की चपेट में आ गए।


जब तक आसपास के अन्य लोग तीनों को बचाने के लिए दौड़े तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 

टैग्स